उत्तरप्रदेश सरकार के मंत्री व पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान की कोरोना से मौत

Former Indian cricketer and UP Minister Chetan Chauhan passes away at a hospital in Gurugram. He had tested positive for COVID19
लखनऊ : उत्तरप्रदेश सरकार के मंत्री व पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान (Chetan Chouhan) की कोरोना वायरस से संक्रमित होने की वजह से रविवार को मौत हो गयी. 74 वर्षीय चेतन चौहान की कोरोना वायरस के कारण स्थिति लगातार खराब होती गयी थी और स्वास्थ्य में कोई सुधार न हीं हो रहा था. इस वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. चेतन चौहान का निधन गुरुग्राम के एक अस्पताल में हुआ.
Former Indian cricketer and UP Minister Chetan Chauhan passes away at a hospital in Gurugram.
He had tested positive for #COVID19. (File pic) pic.twitter.com/9viVVURezX
— ANI (@ANI) August 16, 2020
इलाज के दौरान किडनी फेल हो जाने की वजह से रविवार को उनकी मृत्यु हो गयी. बरेली में जन्मे चेतन चौहान अपने पिता के साथ पुणे चले गए थे और 70 के दशक में उन्होंने सुनील गावस्कर के साथ उन्होंने क्रिकेट की पारी शुरू की.
चेतन चौहान ने दिल्ली से लोकसभा चुनाव भी लड़ा था और फिर विधानसभा चुनाव लड़ कर योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री बने थे. वे उत्तरप्रदेश सरकार में खेल व युवा मामलों के मंत्री थे.
चेतन चौहान के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुःख प्रकट किया है.
Chief Minister Yogi Adityanath (file pic) expresses deep sorrow over the passing away of UP Minister and former cricketer Chetan Chauhan: UP CM’s Office pic.twitter.com/g4fybWP2A4
— ANI UP (@ANINewsUP) August 16, 2020
चेतन चौहान योगी कैबिनेट के कोरोना संक्रमण से मरने वाले दूसरे मंत्री हैं. इससे पहले कमला रानी वरुण का भी निधन कोरोना संक्रमण से हो गया था. दो अगस्त को उनका निधन हुआ था.


