मोदी कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये बड़े फैसले, अब इंश्योरेंस कंपनियों का कैपिटलाइजेशन, और जानें

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें कई अहम निर्णय लिए गए. कैबिनेट के फैसलों के बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि जैसे बैंकों का कैपीटलाइजेशन किया गया था, वैसे ही जनरल इंश्योंरेंस की तीन कंपनियों का पूंजीकरण किया जाएगा. उन्होंने बताया कि ये तीन कंपनियां हैं नेशनल इंश्योरेंस, ओरिएंटल इंश्योरेंस और यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस. जावड़ेकर ने बताया कि इन तीनों कंपनियों का पूंजीकरण करने के लिए इनमें 2500 करोड़ रुपये लगाए जाएंगे.

इसके साथ कैबिनेट में दोहरे कराधान से बचाव तथा आय पर करों के संबंध में वित्तीय गड़बड़ियों की रोकथाम के लिए भारत और श्रीलंका के बीच समझौते में संशोधन करने के प्रोटोकाॅल को मंजूरी दी गयी.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More