#EidAlAdha ईद-उल-अजहा की पीएम मोदी ने बधाई, कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया नमाज अता

नयी दिल्ली : इस्लाम धर्मावलंबियों का आज पवित्र ईद-उल-अजहा त्यौहार है। इस मौके पर देश भर में खुशी का माहौल है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित विभिन्न हस्तियों ने इस पावन त्यौहार की शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्यौहार की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि यह दिन सामूहिक सहानुभूति, सद्भाव और सेवा की भावना बढाए। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी ईद की शुभकानमाएं उन्होंने कहा कि देशवासियों को ईद मुबारक! ईद-उज़-ज़ुहा प्रेम, त्‍याग, बलिदान की भावना के प्रति आदर व्‍यक्‍त करने और समावेशी समाज में एकता और भाईचारे के लिए मिलकर कार्य करने का त्‍योहार है। हम कोविड19 से बचाव के उपाय अपनाते हुए समाज के हर वर्ग की खुशहाली के लिए काम करने का संकल्‍प लें।


वहीं, दिल्ली के फतेहपुरी मसजिद के शाही इमाम मुफ्ती मुकर्रम ने कहा, मैं सभी भारतवासियों को ईद की मुबारकबाद और शुभकामनाएं देता हूं। सरकार ने जो गाइडलाइन जारी की है, उसके मुताबिक आज मस्जिद के अंदर के लोगों ने ही नमाज़ अदा की। हम दुआ करते हैं कि हमारे देश से कोरोना खत्म हो जाए।


ईद के मौके पर जामा मसजिद में कोविड नियमों का पालन करते हुए नमाज पढी गयी। गुजरात के अहमदाबाद के जामा मसजिद में लोगों ने नमाज अता की।


कर्नाटक के मेंगलुरु, केरल के कोट्टायम, पंजाब के अमृतसर ने नमाज पढी गयी। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने घर पर ही कोविड19 की वजह से नमाज अता की।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More