नीरज चोपड़ा ने ओलिंपिक में भारत को दिलाया पहला गोल्ड मेडल, देश में खुशी की माहौल

नयी दिल्ली/टोकियो : टोकियो ओलिंपिक में भारत को पहला गोल्ड मेडल हासिल हो गया है। नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल हासिल किया है। उनकी जीत पर उनके पिता ने खुशी व गर्व व्यक्त किया है।

A special day for @Neeraj_Chopra1 and a special day for @WeAreTeamIndia! 🥇


नीरज चोपड़ा के पिता ने कह कि गोल्ड मेडल जीतने पर हमें अपने बेटे पर गर्व है। हमारे इलाके में ख्ेल की सुविधाओं का अभाव है। वह अपने खेल के लिए घर से 15-16 किलोमीटर दूर जाता था।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि नीरज चोपड़ा की अभूतपूर्व जीत। आपने जैवलिन थ्रो में गोल्ड जीत कर इतिहास रच दिया है। आपसे हमारे युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। भारत उत्साहित है। हार्दिक बधाई।

नीरज चोपड़ा के गृह प्रदेश हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि जिस प्रकार से आज हमने प्रत्यक्ष मैच देखा, ये बहुत खुशी का पल है। ये बहुत बड़ी उपलब्धि है, देश के लिए उपलब्धि है, हरियाणा के लिए उपलब्धि है ।उन्हें 6 करोड़ रुपये और क्लास 1 की नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नौकरी में भी हमारा ऑफर रहेगा कि पंचकूला में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर एथलेटिक्स बनाएंगे उसमें उन्हें हेड बनाएंगे।


खट्टर ने कहा कि टोकियो में हरियाणा के छोरे ने लठ गाड़ दिया और भाले वाला लठ गाड़ दिया। अपेक्षा के अनुरूप हमें गोल्ड मिला।

नीरज चोपड़ा की जीत पर हरियाणा में उनके घर पर जश्न का माहौल है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More