ओलिंपिक में भारत ने 41 साल बाद जीता हॉकी में मेडल, जर्मनी को 5-4 से हरा कर कांस्य पदक पर किया कब्जा

टोकियो/नयी दिल्ली : दुनिया की सबसे बड़ी खेल प्रतिस्पर्धा ओलिंपिक में भारत ने 41 साल बाद मेडल जीता है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बुधवार को जर्मनी को 5-4 से हरा कर कांस्य पदक पर कब्जा कर लिया। भारतीय हॉकी टीम की इस उपलब्धि के बाद देश में खुशी का माहौल है। विभिन्न प्रमुख हस्तियों ने भारतीय टीम की इस उपलब्धि पर बधाइयां भी दी हैं।
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीता। #TokyoOlympics https://t.co/ptnXgw22yQ pic.twitter.com/HMjIPfq5qM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 5, 2021
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा है कि हमारी पुरुष हॉकी टीम को 41 साल बाद हॉकी में ओलिंपिक पदक जीताने के लिए बधाई। यह ऐतिहासिक जीत हॉकी में एक नए युग की शुरुआत करेगी और युवाओं को खेल में आगे बढाने और उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करेगी।
हमारी पुरुष हॉकी टीम को 41 साल बाद हॉकी में ओलंपिक पदक जीतने के लिए बधाई। ये ऐतिहासिक जीत हॉकी में एक नए युग की शुरुआत करेगी और युवाओं को खेल में आगे बढ़ने और उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करेगा: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (फाइल तस्वीर) pic.twitter.com/tCBwWaUbH6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 5, 2021
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह एक ऐसा ऐतिहासिक दिन है जो हर भारतीय की स्मृति में अंकित होगा। कांस्य पदक जीतने के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई। भारत को अपनी टीम पर गर्व है।
ओडिशाा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भारतीय हॉकी टीम को बधाई देते हुए कहा है कि 41 साल के लंबे अंतराल के बाद हमें ओलिंपिक पदक दिलाने के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई। यह ऐतिहासिक जीत खिलाड़ियों को प्रेरित करती रहेगी।
भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह की मां ने जालंधर में कहा: 41 साल बाद भारत की टीम जीती है, यह बहुत खुशी की बात है। भगवान ने मेरी अरदास सुन ली। मनप्रीत की मां के आंखों में खुशी के आंसु थे।
#WATCH 41 साल बाद भारत जीती है ये बहुत खुशी की बात है। भगवान ने मेरी अरदास सुन ली: भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह की मां, जालंधर, पंजाब #TokyoOlympics https://t.co/jRxikHilXe pic.twitter.com/hdM4EteDPr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 5, 2021
उधर, अमृतसर में हॉकी खिलाड़ी गुरजंत सिंह के घर भी खुशियां मनायी गयी। उनकी मां ने बताया हमें बहुत खुशी है कि खिलाड़ियों ने आज का मैच जीत लिया है। उन्होंने पंजाब एवं भारत का नाम रौशन किया है।
#WATCH : पंजाब: पुरुष हॉकी में भारत द्वारा कांस्य पदक जीतने के बाद अमृतसर में हॉकी खिलाड़ी गुरजंत सिंह के घर पर खुशियां मनाई गईं। #TokyoOlympics pic.twitter.com/hFt5pPDaLl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 5, 2021
पंजाब: ओलंपिक में पुरुष हॉकी में भारत ने जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीता। इस दौरान टीम के खिलाड़ी मंदीप सिंह के घर खुशियां मनाई गईं।
मंदीप की मां ने बताया, “खिलाड़ियों की मेहनत आज सफल हुई। आज हम बहुत खुशियां मनाएंगे।” #TokyoOlympics pic.twitter.com/sUQwPnXUiN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 5, 2021
मणिपुर के इंफाल में भी लोगों ने भारतीय हॉकी टीम की जीत की खुशियां मनायीं।
#WATCH मणिपुर: टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कांस्य पदक जीतने के बाद इंफाल के लोगों ने खुशियां मनाईं। pic.twitter.com/otcatbsI5E
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 5, 2021


