अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित श्रेयसी सिंह भाजपा में हुईं शामिल, बांका या जमुई से लड़ सकती हैं चुनाव

Shooter and daughter of former union minister late Digvijay Singh Shreyasi Singh joins Bharatiya Janata Party
नयी दिल्ली (New Delhi) : अर्जुन पुरस्कार (Arjun Award) से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय स्तर की शूटर श्रेयसी सिंह रविवार की शाम भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) में शामिल हो गयीं. श्रेयसी सिंह (Shooter Shreyasi Singh Joins BJP) को भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव एवं बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार ने पार्टी में शामिल कराया. श्रेयसी सिंह दिवंगत समाजवादी नेता दिग्विजय सिंह की बड़ी बेटी (Digvijay Singh Doughter Shreyasi Singh) हैं. श्रेयसी सिंह अपने पिता के निधन के बाद अंतराष्ट्रीय खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने के साथ ही मां पुतुल कुमार के राजनैतिक प्रबंधन भी संभालती रही हैं.
Delhi: Shooter Shreyasi Singh, daughter of former union minister late Digvijay Singh, joins Bharatiya Janata Party (BJP) in presence of party leader Bhupendra Yadav. pic.twitter.com/UGq4WFL6jR
— ANI (@ANI) October 4, 2020
मालूम हो कि दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) बांका का लोकसभा में प्रतिनिधित्व करते थे और वे चंद्रशेखर व वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे थे. दिग्विजय सिंह जदयू के पूर्व संस्करण समता पार्टी के तीन प्रमुख संस्थापकों में एक थे. जार्ज फर्नांडीस, नीतीश कुमार व दिग्विजय सिंह ने मिल कर 1994 में लालू प्रसाद यादव के खिलाफ समता पार्टी की स्थापना की थी.
श्रेयसी सिंह की पिता से जुड़ी पहचान तो है, साथ ही एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और अर्जुन पुरस्कार हासिल करने वाली शख्सियत के रूप में उनकी खुद की मुकम्मल पहचान है. श्रेयसी सिंह के भाजपा में आने से पार्टी को अंग प्रदेश में खासा लाभ होगा, जहां उनके पिता की काफी पैठ रही है.
यह संभावना बहुत मजबूत है कि श्रेयसी सिंह बांका जिले या जमुई जिले की किसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी.
श्रेयसी सिंह के साथ उनकी मां व पूर्व सांसद पुतुल कुमारी (Putul Kumari) भी दोबारा भाजपा में शामिल हो गयीं. पुतुल कुमार पहले भाजपा में थीं, लेकिन बाद में उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी. श्रेयसी सिंह ने बांका या जमुई से चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि पार्टी उन्हें जहां से लड़ाएगी वे वहां से लड़ेंगी. उन्होंने यह भी कहा कि वे सिर्फ बाका व जमुई के लिए नहीं बल्कि पूरे बिहार के लिए काम करेंगी.


