ओलिंपिक में हार के बाद भारतीय हॉकी खिलाड़ी वंदना के परिवार को दे रहे हैं जातिवादी गालियां, शिकायत दर्ज

हरिद्वार : टोकियो ओलिंपिक में बुधवार को भारतीय हॉकी टीम की हार के बाद भारतीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया (Vandana katariya Women Hockey) के उत्तराखंड के देहरादून स्थित पैतृक घर पर उनके परिजनों को पास-पड़ोस के लोग जातिवादी गालियां देकर उनका उत्पीड़न कर रहे हैं। वंदना के परिवार के लोगों ने पुलिस से इसकी शिकायत की है।
हरिद्वार जिले के रोशनाबाद में वंदना कटारिया का घर है। बुधवार को जब टोकियो में भारतीय महिला हॉकी टीम सेमिफाइन मुकाबला हार गयी तो भारतीयों को निराशा हुई। हालांकि हार व जीत खेल का अभिन्न अंग है और हार के आधार पर किसी का उत्पीड़न अनुचित है।
रिपोर्ट के अनुसार, आर्जेटिंना से भारतीय टीम की हार के बाद कुछ लोगों ने वंदना के घर के निकट पटाखे फोड़े। इसके बाद वंदना के भाई चंद्रशेखर कटारिया ने पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी। चंद्रशेखर की शिकायत पर पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
शनिवार को दक्षिण अफ्रीका व भारतीय टीम के बीच मुकाबले में वंदना ने शानदार प्रदर्शन किया था। भारत की ओर से दागे गए चार गोल में तीन गोल उन्होंने ही किए थे।


