#Yesbankcrises राणा कपूर को स्पेशल हाॅलीडे कोर्ट ने 11 दिन के रिमांड पर इडी को सौंपा


राणा कपूर को आज इडीे ने स्पेशल हाॅलीडे कोर्ट में पेश किया और अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद उन्हें इडी को 11 मार्च तक रिमांड पर सौंप दिया.

 

मुंबई : यश बैंक अनियमितता मामले में इसके संस्थापक राणा कपूर को इडी ने गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें अपने साथ ले गयी है. राणा कपूर को प्रवर्तन निदेशालय आज कोर्ट में पेश किया. इडी ने कोर्ट से उनके रिमांड की मांग की, जिसके बाद 11 मार्च तक की रिमांड दे दी गयी. राणा कपूर के घर शुक्रवार की रात इडी ने छापा मारा था और उसके बाद कल सुबह उन्हें अपने दफ्तर लेकर आयी थी जहां उनसे लगातार पूछताछ की जा रही थी.


राणा कपूर पर बैंक में अनियमित गतिविधियों को बढाने का आरोप है. उन पर विफल औद्योगिक इकाइयों को कर्ज दिए जाने का मौका उपलब्ध कराने और उसके एवज में पत्नी के खाते में पैसा पाने का आरोप है. राणा कपूर के खिलाफ इडी मनी लाउंड्रिंग के मामले की जांच कर रही है.

मालूम हो कि पांच मार्च को रिजर्व बैंक ने यश बैंक का प्रबंधन इसकी गड़बड़ियों के कारण अपने हाथ ले लिया और बैंक से एक महीने में अधिकतम 50 हजार रुपये तक की निकासी की सीमा तय कर दी. इससे उसके ग्राहक भयभीत हैं. हालांकि सरकार व रिजर्व बैंक ने लोगों को आश्वस्त किया है कि उनका पैसा सुरक्षित है. उधर, एसबीआइ इसके 49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदकर इसे संकट से उबारने को तैयार है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More