ईशान खट्टर की दरियादिली देखिए, मुंबई की सड़कों पर जरूरतमंदों को बांट रहे हैं खाना

 

मुंबई : बाॅलीवुड में कई बेमिसाल शख्सियत हैं. ये शख्सियतें अपने व्यवहार से समाज में एक आदर्श प्रस्तुत करते हैं. ऐसे ही एक युवा उभरते स्टार हैं: ईशान खट्टर. ईशान खट्टर ने बाॅलीवुड में श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर के साथ डेब्यू किया और जल्द ही स्थापित हो गए. ईशान खट्टर की अब सोशल मीडिया पर एक तसवीर आयी है जो खूब लोकप्रिय हो रही है.

इस तसवीर में ईशान खट्टर केजुअल ड्रेस में मुंबई की सड़कों पर बैठकर गरीबों व जरूरतमंदों को खाना का पैकेट बांटते दिख रहे हैं. यह फोटों मशहूर फिल्म फोटो ग्राफर मानव मंगलानी ने आज लंच के बाद खींची है. मात्र चार घंटे में इस तसवीर को नौ हजार के करीब लाइक मिल गए हैं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More