जेएनयू प्रशासन ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने की शिकायत थाने में दर्ज करायी

नयी दिल्ली : जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को क्षति पहुंचाने के मामले में बसंत कुंज नार्थ पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करायी है. मालूम हो कि 14 नवंबर को फीस वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान स्वामी जी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था. जेएनयू के छात्र एवं छात्रा इसके खिलाफ फीस वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे.

 

इसी प्रदर्शन के दौरान कुछ शरारती तत्वों ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया था. इस कार्रवाई की व्यापक आलोचना हुई थी. छात्रों के प्रदर्शन के दौरान मीडिया के एक तबके के साथ दुव्र्यवहार का मामला सामने आया. जी न्यूज की पत्रकारों का प्रदर्शनकारियों ने विकरोध किया था और गो बैक के नारे लगाए थे.

 

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More