आजसू से चुनाव लड़ेंगी शालिनी

कोडरमा: झारखंड विधानसभा चुनाव में कोडरमा से भाजपा प्रत्याशी डाॅ नीरा यादव को दोबारा टिकट दिए जाने से नाराज जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने शुक्रवार को आजसू पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें जनता पर पूरा विश्वास है।
इससे पूर्व झुमरीतिलैया के स्थानीय होटल में अपने समर्थकों के साथ एक बैठक कर इस संबंध में मंथन किया। उल्लेखनीय है कि शालिनी गुप्ता भाजपा से टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश की थीं, लेकिन पार्टी नेतृत्व ने दोबरा यहां से नीरा यादव पर भरोसा जताया है।


