आप प्रत्याशी ने चलाया जनसंपर्क अभियान

रांची: आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राजन कुमार सिंह ने आज राजधानी के निवारणपुर, आनंदपुर बस्ती सहित ओबरब्रिज के क्षेत्रों में पदयात्रा कर लोगों से वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि मेरा लक्ष्य रांची विधानसभा के हर घर, हर व्यक्ति तक पहुंचना है।
उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं से उन्हें रू-ब-रू होना है। कहा कि आनंदपुर में कचड़े का अंबार लगा है, बस्तियों में कई खतरनाक बीमारी इस कारण दस्तक दे सकती हैं। कहा कि यहां के मौजूदा विधायक गहरी नींद से सोए रहते हैं। विगत 25 सालों से राजधानी वासी एक व्यक्ति और एक पार्टी को जीताते आए हैं, लेकिन इस बार अपना मिजाज बदलें। आम आदमी पार्टी को एक मौका दें। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली की तर्ज पर रांची का विकास करेंगे। जनसंपर्क के दौरान उनके साथ अवनीश कुमार, आलोक सिन्हा, नितेश पासवान, अमन साव, डॉ अविनाश नारायण, विकास पाठक, सौरभ कुमार, रिक्की मुंडा सहित अन्य लोग शामिल थे।


