#AYODHYAVERDICT अयोध्या पर फैसला : मुसलिम लाॅ बोर्ड के सदस्य फारूकी बोले, यह कहां का इंसाफ है?

 

नयी दिल्ली : अयोध्या विवाद पर आज सुप्रीम कोर्ट के आये फैसले का अधिकतर तबके ने स्वागत किया है. सुप्रीम कोर्ट ने पुरातात्विक साक्ष्यों के आधार पर विवादित भूमि विराजमान रामलाल को दे दी. वहीं, सुन्नी वक्फ बोर्ड को अलग से मसजिद के लिए पांच एकड़ जमीन अयोध्या में ही देने का आदेश शीर्ष अदालत ने दिया है. इस पर आल इंडिया मुसलिम पर्सनल लाॅ बोर्ड के सदस्य कमाल फारूकी ने प्रतिक्रिया दी है.

कमाल फारूकी ने कहा है कि …इसके बदले हमें 100 एकड़ जमीन भी दें तो कोई फज्ञयदा नहीं है. उन्होंने कहा कि हमारी 67 एकड़ जमीन पहले से उन्होंने अधिग्रहित कर रखी है तो हमको दान में क्या दे रहे हैं वो. उन्होंने कहा कि हमारी 67 एकड़ जमीन लेने के बाद पांच एकड़ जमीन दे रहे हैं. उन्होंने फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह कहां का इंसाफ है.

मालूम हो कि मुसलिम पर्सनल लाॅ बोर्ड इस फैसले को लेकर पुनर्विचार याचिका दायर करने पर विचार कर रहा है. अभी बोर्ड ने 1045 पेज के विस्तृत आदेश का अध्ययन करने की बात कही है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More