पंचतत्व में विलीन हुए दुर्गा प्रसाद

हजारीबाग: जिले के प्रसिद्ध मारवाड़ी मोटर सर्विस के दुर्गा प्रसाद अग्रवाल का 73 वर्ष की उम्र में मुंबई स्थित लीलावती हॉस्पिटल में इलाज के क्रम में निधन होने के पश्चात गुरुवार को खीरगांव स्थित मुक्तिधाम में विधि- विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र राजेश अग्रवाल ने दी। इस दौरान सदर विधायक मनीष जायसवाल के अलावे शहर के प्रबुद्धजन मौजूद थे।

सभी लोगों ने इस बाबत चिता पर चंदन की लकड़ी देकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। हजारीबाग के पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल दिवंगत के घाट पंहुचने से पहले उनके महावीर स्थान चौक स्थित आवास पंहुचकर उनके पार्थिव षरीर पर पुष्प अर्पित किए। परिजनों को ढाढस बंधाते हुए कहा कि हम सभी दुख की घड़ी में साथ हैं।

गौरतलब है कि दुर्गा प्रसाद अग्रवाल करीब 10 वर्षों तक उत्तरी छोटानागपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रहे। इसके अलावा मारवाड़ी प्रांतीय सम्मेलन व स्टेशन में इनकी सक्रियता काबिले तारीफ रही है। ये अपने पीछे दो पुत्र राजेश अग्रवाल और शरद अग्रवाल के अलावे दो पुत्रियां व भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More