रांची: राष्ट्र निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास करना होगा: पुष्कर

रांची: राजधानी में स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड द्वारा गुरुवार को सीएमपीडीआई के साथ मिलकर सतर्कता जागरूकता सत्र का आयोजन किया। इस बाबत विभिन्न विषयों पर जागरुकता के प्रयास किये गये। मौके पर एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड के निदेशक प्रोफेसर डॉ अजीत कुमार पांडेय ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह में सतर्क रहने के महत्व पर प्रकाश डाला।
यह भी पढ़ें: कोडरमा: टिकट को लेकर रेस हुए नेता, बेचैनी बढ़ी
कार्यक्रम में आगे विचार रखते हुए सीएमपीडीआई के पुष्कर ने कहा कि राष्ट्र निर्माण हेतु हम सभी को एक होकर काम करना होगा। गौरतलब है कि सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में हर साल यहां इस प्रकार का आयोजन होता है। इस बार विषय है – उद्देश्य: जीवन का एक तरीका। इस बाबत सीखने के उद्देश्य और नैतिक मूल्यों के महत्व के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में निबंध लेखन प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
यह भी पढ़ें: सभी प्रखंडों में एक- एक लीडर स्कूल विकसित करें: मुख्य सचिव
कार्यक्रम में कुल 50 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पुष्कर (जीएम), सीएमपीडीआई, एसके ठाकुर, (एसएम), सीएमपीडीआई, एके त्रिपाठी, मुख्य प्रबंधक, सुश्री ऋतु सिंह, सहायक प्रबंधक (वित्त) खासतौर पर शामिल हुए। निबंध लेखन में शिल्पी करक, बीए अंग्रेजी (ऑनर्स) सेमेस्टर 5 को प्रथम पुरस्कार मिला, जबकि शशांक गुप्ता बीए इंग्लिश तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार और प्रतिक्षा सिंह बीए अंग्रेजी तृतीय सेमेस्टर को तृतीय पुरस्कार मिला।




