चित्रगुप्त पूजा में शामिल हुए विधायक

हजारीबाग: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा रामनगर उपसमिति द्वारा कायस्थ भवन में आयोजित भगवान श्री चित्रगुप्त पूजा में सदर विधायक मनीष जायसवाल शामिल हुए। उन्होंने भगवान चित्रगुप्त के समक्ष मत्था टेककर आशीष लिया। उन्होंने सभी को भाईदूज और चित्रगुप्त पूजा की बधाई दी।

मौके पर विशेष रूप से उपसमिति के अध्यक्ष एसी सहाय, सचिव विनय प्रकाश सिन्हा, कोषाध्यक्ष प्रभास कुमार, ललन प्रसाद, अजय अंबष्ठा, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष शशिकांत, गौतम किशोर, हरीश मोहन, राजेश कुमार सिन्हा उर्फ बबलू, राजीव कुमार सिन्हा, नंदकिशोर प्रसाद, आनंदी प्रसाद, अशोक कुमार, विकास कुमार, अविनाश कुमार सिन्हा, बृज मोहन प्रसाद व अखिल भारतीय महासभा के कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More