सोशल : जब ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा धोनी रिटायर तो थम गयी प्रशंसक की हर्टबिट

 

रांची : ट्विटर पर आज अचानक धोनी रिटायर हैसटैग ट्रेंड करने लगा. ऐसा किसी के द्वारा अफवाह फैलाने की वजह से हुआ. हालांकि बाद में यह साफ हो गया कि ऐसा कुछ नहीं है. धोनी के रिटायरमेंट की अफवाह सोशल मीडिया पर फैलने के बाद धोनी के प्रशंसकों से तरह-तरह के कोमेंट लिखे. एक युवा ने लिखा कि दिल को तोड़ने वाली ऐसी कोई दूसरी बात नहीं हो सकती, आपको और आपके ह्यूमर की कमी टीम में महसूस की जाएगी.

एक व्यक्ति ने लिखा कि जैसे ही मैंने धोनी के रिटायमेंट के बारे में जाना हृदय गति रुक गयी, लेकिन खैर अब वह चलने लगी. उस व्यक्ति का तात्पर्य इस खबर के अफवाह साबित होने से था. एक व्यक्ति ने पूछा कि कौन हैं जो इस तरह की अफवाह फैला रहे हैं. एक व्यक्ति ने अफवाह नहीं फैलाने का आग्रह किया. एक लड़की ने धोनी का इलेस्ट्रेशन शेयर किया जिसमें साथी खिलाड़ी उन्हें उठाये हुए हैं और लिखा कि ऐसा किए बिना हम आपको जाने नहीं देंगे.

एक व्यक्ति ने लिखा कि जो हैटर ऐसी अफवाह फैला रहे हैं, उन्हें धोनी के फेन जवाब देंगे. एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर पूछा कि क्या धोनी के रिटायरमेंट की बात आधिकारिक है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More