जिम्मेदारी नही निभाना भ्रष्टाचार: गोपाल सिंह
रांची: सीसीएल के सीएमडी गोपाल सिंह ने कहा है कि प्रत्येक नागरिक को सतर्क व ईमानदारी के साथ हर समय वचनबद्ध होना चाहिए और ऐसा करनेवाले कर्मी को प्रोत्साहित भी करना चाहिए। सीएमडी ने कहा कि अपनी जिम्मेवारी नही निभाना भी अपने आप में एक बड़ा भ्रष्टाचार है। श्री सिंह ने सोमवार को मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों व अन्य स्टेेक होल्डर्स को सत्य व निष्ठा की शपथ दिलाई।
इस मौके पर निदेशक तकनीकी (संचालन) वीके श्रीवास्तव ने माननीय उप-राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडु के संदेश को वहां मौजूद लोगों को पढ़कर सुनाया। निदेशक (कार्मिक) आरएस महापात्र ने सीवीसी के केंद्रीय सतर्कता आयुक्त शरद कुमार के संदेश को पढ़कर सुनाया। सत्यता की शपथ के साथ सोमवार से सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2019 का आगाज भी हो गया। जो 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक सीसीएल मुख्यालय सहित इसके कमांड वाले सभी क्षेत्रों व इकाई में चलेगा। इसका थीम है ईमानदारी: एक जीवन शैली।


