बगोदर: प्रतिभा खोज परीक्षा के सफल अभ्यर्थी होंगे सम्मानित

बगोदर: प्रतिभा खोजने हेतु एक मंच अनव्रत प्रयासरत है। इस मंच का गठन विद्यार्थियों को प्रतिभावान बनाने की सफल कोशिश करना है। प्रतिभा विकास मंच अपने सुविधानुसार परीक्षा लेता है व फिर शिक्षकों द्वारा कॉपियों की जांच के बाद बच्चों को सम्मानित किया जाता है।

प्रतिभा विकास मंच द्वारा 4 अक्टूबर 2019 को आयोजित प्रतिभा खोज परीक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। परिणाम के अनुसार कक्षा सात में संत पॉल्स हाईस्कूल औरा के सचिन कुमार, कक्षा आठ में बीएनएस डीएवी गिरिडीह के श्रेयस सत्यार्थी, कक्षा नवम में प्लस टू हाईस्कूल बिष्णुगढ के दुलारचंद कुमार महतो, कक्षा दस में संत पॉल्स हाई स्कूल व भोला साव ने और इंटरमीडिएट में एसआर के डीएवी के छात्र दुर्गेष कुमार सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

परीक्षा में झारखंड के विभिन्न जिलों के 324 विद्यालयों के कक्षा सात से लेकर इंटरमीडिएट तक के लगभग ढाई हजार छात्र छात्राओं ने भाग लिया था। प्रतिभा विकास मंच के परीक्षा नियंत्रक गुलाबचंद ठाकुर ने परीक्षा परिणाम जारी करने के बाद बताया कि इस परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले पंद्रह छात्र छात्राओं को और पचास अन्य विद्यालयों के विद्यालय टॉपर एक-एक छात्र अथवा छात्रा को 28 अक्टूबर को बगोदर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय घंघरी के प्रांगण में ग्राम सभा घंघरी और प्रतिभा विकास मंच के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह सह अंतर विद्यालय संस्कृति कार्यक्रम प्रतियोगिता के दौरान कम्प्यूटर, छात्रवृत्ति, मेडल प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। मंच के संरक्षक अजय कुमार महतो ने कहा कि आयोजन का मूल ध्येय बच्चों की आंतरिक प्रतिभा को उभारना व शिक्षित करना है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More