विस चुनाव को लेकर कोषांगों का गठन

रांची: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने आगामी विधानसभा चुनाव: 2019 के सफल संचालन हेतु विभिन्न कोषांगों का गठन किया है। इन कोषांगों हेतु पदाधिकारियों व कर्मचारियों को नामांकित किया गया है।

चुनाव से संबंधित दैनिक व साप्ताहिक प्रतिवेदन, वेबकास्टिंग सेल, स्टेट कॉल सेंटर, कंट्रोल रुम आदि के लिए संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह संयुक्त सचिव हीरालाल मंडल नामित किए गए हैं। एमसीएमसी सेल, नामांकन, मतगणना, आयकर विभाग, उत्पाद व मद्ध निषेध विभाग, रेलवे, एयरपोर्ट से समन्वय से स्थापित करने के लिए संयुक्त सचिव अभयनंदन अंबष्ठ को नामित किया गया है।

आदर्श आचार संहिता, सी-विजिल हेतु उप सचिव एम खान, मतदान केंद्रों, मतगणना केंद्रों, इवीएम-वीवीपैट का परिवहन, पीडब्ल्यूडी सेल के लिए उप सचिव शब्बीर अहमद, कार्मिक प्रेक्षक, प्रशिक्षण हेतु उप निर्वाचन पदाधिकारी गीता चौबे, परिहन, स्टार प्रचारक, पोस्टल बैलेट, सुगम, सुविधा अप्लीकेशंस हेतु उप-सचिव शशिभूषण उपाध्याय और चुनाव व्यय अनुवीक्षण, निर्वाचन सामग्री, स्वीप कार्यक्रम के लिए अवर सचिव देवदास दत्ता को नामित किया गया है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More