राजनीतिक दलों को दी गई लेखा संधारण की जानकारी

कोडरमा: बुधवार को समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त वाणिज्य कर एवं अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक पार्टियों के साथ चुनाव को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें चुनाव से संबंधित व्यय लेखा संधारण विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी विजय वर्मा ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव 2019 को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों को बहुत सारे खर्च करने पड़ते हैं, जिसके लिए व्यय संबंधित लेखा-जोखा रखना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों के पार्टियों को चुनाव से संबंधित बैंक या पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवाना अनिवार्य है और इसकी जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी को लिखित रूप में देना आवश्यक होगा।

वाणिज्य कर उपायुक्त ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2019 में पार्टियों को अधिकतम 28 लाख रुपए तक खर्च करने हैं। वाणिज्य कर उपायुक्त ने बताया कि कोई भी राजनीतिक दलों के प्रत्याशी 10 हजार तक खुदरा खर्च कर सकते हैं परंतु इसके लिए खर्च किए गए राशि का रसीद रखना अनिवार्य होगा।

सहायक निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि नॉमिनेशन से लेकर मतपत्रों की गणना तक के आय-व्यय का पूरा ब्यौरा व्यय पंजी में संधारण करना अनिवार्य होगा। व्यय पंजी में संधारित किए गए खर्च का ब्यौरा की जांच कराना आवश्यक है, जिसके लिए तीन तिथियों का निर्धारण किया जायेगा। जिन प्रत्याशियों के द्वारा व्यय पंजी का जांच नहीं कराया जाएगा, उनको नोटिस करते हुए उनके विरुद्ध भारत निर्वाचन आयोग के प्रावधानों के सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।

बताया गया कि अगर किसी प्रत्याशी के ऊपर क्रिमिनल केस चल रहा है तो इसकी जानकारी अखबार के माध्यम से देना जरूरी होगा। क्रिमिनल केस की जानकारी अपने क्षेत्र के तीन अखबारों में 3 दिनों तक प्रकाशित कराना होगा साथ ही प्रिंट मीडिया के माध्यम से भी इसकी जानकारी देनी होगी। ऐसा नहीं करने पर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्टार कैंपेन के प्रचार- प्रसार के समय अगर कोई प्रत्याशी शामिल होते हैं तो प्रचार- प्रसार के दौरान किए गए खर्च का आधा उस पॉलीटिकल पार्टी के प्रत्याशी के खाते से समझा जाएगा। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव 2019 में क्षेत्रीय दल के प्रत्याशी ज्यादा होने की संभावना है जिस पर भारत निर्वाचन आयोग का विशेष नजर होगा। इस अवसर पर आलोक कुमार यादव युवा नगर अध्यक्ष जेवीएम, रमेश प्रजापति सचिव सीपीआई एम, प्रकाश रजक सचिव सीपीआई, जिला अध्यक्ष बसपा मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More