रांची: सीआइटी में सेमिनार

रांची: कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी के एमबीए विभाग में बुधवार को टाटा स्टील की ओर से कैपेविलीटी डवलपमेंट विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान कंपनी के प्रबंधक आशीष कुमार व सहायक प्रबंधक अम्मी कुमारी ने विद्यार्थियों को रोजगारपरक बनने के टिप्स दिए। कहा कि वर्तमान समय में बाजार की मांग के अनुरूप खुद को ढालना बेहद जरूरी है। इस दिशा में पढ़ाई के दौरान विद्यार्थियों को सजग रहने की आवश्यकता है। एमबीए विभागाध्यक्ष डाॅ शालिनी सिंह ने कार्यक्रम में बताया कि टाटा स्टील द्वारा प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों को कंपनी में इंर्टनशीप की सुविधा प्रदान की जाएगी। मौके पर प्रभारी प्राचार्य डाॅ ए भट्टाचार्य, प्रो अंकित सिंह, प्रो सरिता मुर्मू, प्रो प्रवीण कुमार व प्रो पूजा कुमारी सहित कई शिक्षकगण मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More