रांची: राजधानी के औद्योगिक क्षेत्र युवा दस्ता के अध्यक्ष इंदरजीत सिंह द्वारा विभिन्न पूजा पंडालों में सक्रिय 26 सक्रिय सदस्यों को उनके बेहतर कार्य व योगदान हेतु पुरस्कृत किया है। इस बाबत बतौर मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद हटिया स्टेशन दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष नंदन यादव मौजूद थे।
युवा दस्ता के अध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने इस दौरान कहा कि हर साल युवा दस्ता की टीम पूरे क्षेत्र में 24 घंटे अपना योगदान देते हुए प्रशासन के साथ मिलकर सहयोग देने का काम करती है। उन्होंने युवा दस्ता के संस्थापक चुन्नू मिश्रा, अध्यक्ष राजेश गुप्ता, छोटू व औद्योगिक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष वेद सिंह का भी आभार प्रकट करते हुए कहा कि इनके सहयोग से बेड़ा पार हुआ है और अब युवा दस्ता की टीम अब काली पूजा सहित छठ पूजा की तैयारी में जुटी हुई है।