कोडरमा: सुकन्या योजना के तहत कैंप में 228 फार्म जमा

कोडरमा: जयनगर प्रखंड के सांस्कृतिक भवन में शुक्रवार को आंगनवाड़ी सेविकाओं के साथ समीक्षा बैठक करते हुये अंचलाधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी विजय हेमराज खलखो कहा कि मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के तहत 228 फार्म जमा किये गये हैं।
उन्होंने बताया कि कन्यादान योजना में चार आवेदन जमा किया गया है। श्री खलखो ने कहा कि सभी सेविकाएं अपने क्षेत्र के कुपोषित बच्चों को एमटीसी के्रंद्र सदर अस्पताल कोडरमा भेजें। इस दौरान विभिन्न योजनाओं की विस्तृत चर्चा की गई। मौके पर महिला पर्यवेक्षिका माधुरी, कमल कुमार, आशा कुमारी, सेविका कुमारी पुजन, रूपा देवी, कंचन बाला, सुनीता देवी, चिंता देवी, पुष्पा यादव, अनिता देवी, निर्मला देवी, सरीता देवी, चाईना देवी, रेहाना फातमा, जीनत प्रवीण, कंचन पांडेय सहित कई लोग मौजूद रहीं।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More