कोडरमा: जयनगर प्रखंड के सरमाटांड रेलवे स्टेशन परिसर में मां दुर्गा पूजा का इतिहास 71 साल पुराना है। सरमाटांड रेलवे स्टेशन में पदस्थापित सहायक स्टेशन प्रबंधक एके विश्वास ने 1948 में मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना कर पूजा अर्चना शुरू की थी। तभी से यहां माता की अराधना होती चली आ रही है।
समिति के अध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि ग्रामीणों से सहयोग से यहां माता की पूजा अर्चना की जाती है। यहां आसपास के दर्जनों गांव के श्रद्धालु प्रतिदिन सुबह शाम पूजा के लिए आते हैं। यहां भीम टेंट हाउस प्रतापपुर के द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है। पूजा को सफल बनाने में सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष पंकज यादव, सचिव सीताराम यादव, कोषाध्यक्ष रामानंद शर्मा, सुरेश यादव, रामचंद्र यादव, सुभाष यादव, मंटू पंडित, इंद्रदेव यादव, भीम दास, बासुदेव यादव, संपत राणा, सुभाष स्वर्णकार, मुखिया सरिता सिंह, अजय सिंह समेत कई लोग जुटे हुए हैं।
वहीं दूसरी ओर प्रखंड के डंडाडीह, तेतेरान, परसाबाद, जयनगर, हीरोडीह, गोहाल, घंघरी आदि में भी दुर्गा की पूजा बड़े ही धूमधाम से मनायी जा रही है। कोडरमा थर्मल पावर डुमरडीहा स्थित पूजा पंडाल का उद्घाटन ध्वजाधारी धाम के महंत सुखदेव जी महाराज ने फीता काटकर किया। पूजा समिति के अध्यक्ष अरूण कुमार यादव, उपाध्यक्ष राजू साव, कोषाध्यक्ष सुखदेव यादव, पूर्व अध्यक्ष सुरेश यादव, उमेश यादव, दिनेश यादव, पप्पु यादव, सुनील यादव, राजू यादव, दामोदर यादव सहित कई लोग लगे हैं।