अनीता अग्रवाल
लोहरदगा: समाहरणालय के सभागर में उपायुक्त विनोद कुमार की अध्यक्षता में स्कूल गेम फेडरेशन आॅफ इंडिया झारखंड राज्य स्तरीय विद्यालय बैडमिंटन खेलकूद खुली चयन प्रतियोगिता की बैठक की गई।
बैठक में श्री कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए पूरे झारखंड के सभी जिलों से स्कूली बैडमिंटन टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाडि़यों का सूची तैयारी की जाए। जिसके अंतर्गत अंडर.14, अंडर.17, अंडर.19 के खिलाड़ी लड़के व लड़कियों के लिए सिंगल्स एंड डबल्स प्रतियोगिता रखी गई है। यह आयोजन आगामी 6 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक आयोजित किये जाऐगें। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए स्थानीय लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
उन्होंने कहा कि ठहरने और खानपान की व्यवस्था बेहतर ढंग से करने कहा। सभी खेल का आयोजन सर्किट हाउस स्थित बैडमिंटन कोर्ट में आयोजित किया गया है। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सभी जिला के खेल पदाधिकारियों को समिति गठित कर बैठक एक से दो दिनों में पूरा करने का निर्देष दिया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह 6 अक्टूबर को समाहरणालय मैदान में आयोजित किया जाएगा। जिसमें विभिन्न विद्यालय के उत्कृष्ट सांस्कृतिक कार्यक्रम विभिन्न दल के माध्यम से प्रस्तुति किये जाऐंगे। जिसमें यति राज डिवाइन स्पार्क पब्लिक स्कूल लोहरदगा उर्सलाइन बीएड काॅलेज एवं उर्सलाइन टीटीसी काॅलेज मुख्य रूप से भाग लेगें। बैठक में उप विकास आयुक्त आर रोनिटा, अनुमंडल पदाधिकारी ज्योति झा, प्रभारी जिला खेल पदाधिकारी गौतम कुमार भगत, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार, प्रभारी जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला षिक्षा अधीक्षक राजेन्द प्रसाद, सिविल सर्जन डाॅ0 विजय कुमार, बैडमिंटन एसोसिएषन के अध्यक्ष डाॅ0 गणेष प्रसाद, सचिव मलय दत्ता, सदस्य अरूण राम, जगनंदन पौराणिक, एवलिन कच्छप, निरंजन एक्का, अजय प्रसाद, लखन राम, किषोर कुमार वर्मा, जन्मजेय यादव, मो0 जक्की उल्लाह, रामस्वरूप प्रसाद और अन्य लोग उपस्थित थे।