23 सितंबर दिन को मंगल पाठ का आयोजन होगी

रांची: केडिया सभा के तत्वाधान में श्री सती दादी मां के मंगलपाठ अभियान के अंतर्गत 23 सितंबर दिन, रविवार को दादी जी के मंगल पाठ का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम बरियातु रोड स्थित C N Honda शोरूम के बगल गली 3D, देव दामोदर अपार्टमेंट में डॉ उमाशंकर- कृष्णा केडिया के निवास स्थान पर 3:00 से 6:00 बजे तक होगा। इस दौरान दादी मां की पावन ज्योति प्रज्वलित कर उनका मंगल पाठ एवं भजन कीर्तन किया जायेगा।


