मनोरंजन का सर्वोत्तम साधन है: विनोद सिंह

पप्पू पाण्डेय


सरिया (गिरिडीह): सरिया स्टेडियम में आईसा-इनौस के बैनर तले शनिवार को नॉक आउट फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन बगोदर विधानसभा के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने फीता काटकर किया।

मैच में सबसे पहले जेबीसी घंघरी (कोडरमा) तथा अंदाज़ स्पोर्टिंग क्लब (सरिया)के बीच मैच प्रारंभ हुआ। जिसमें कोडरमा के कप्तान शशि कुमार पांडेय और सरिया के कप्तान कुलदीप मंडल अपने- अपने टीम सदस्यों के साथ फुटबॉल मैदान में उतरे।

खेल प्रारंभ होने से पहले मुख्य अतिथि सह पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने सभी फुटबॉल खिलाड़ियों से परिचय किया और लोगों से दोस्ताना मैच खेलने की अपील की। कहा कि किसी भी प्रकार का आउटडोर गेम भाईचारे का संदेश देता है। वहीं मनोरंजन का सर्वोत्तम साधन है।उन्होंने कहा कि इसका सबसे ज्यादा फायदा लोगों के शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है।

इनौस के प्रखंड संयोजक सोनु पाण्डेय ने कहा कि इस मैच में अब तक गिरिडीह, कोडरमा, धनबाद, हजारीबाग जिला के 22 टीमों ने अपना नामांकन कराया है।वहीं इस उद्घाटन मैच में फुटबॉल प्रेमियों की खचाखच भीड़ से सरिया स्टेडियम गुंजायमान रहा। लोग तालियों की गड़गड़ाहट से खिलाड़ियों का हौसला बुलंद करते रहे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More