शिक्षक दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

पप्पू पाण्डेय
सरिया(गिरिडीह): उत्क्रमित मध्य विद्यालय चंद्रमारनी में शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर तथा सर्वपल्ली राधाकृष्णन की पूजन कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरपीएफ हजारीबाग रोड के इस्पेक्टर पी के राउत थे।
वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय के बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम किया। साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर एकांकी पेश किया। कार्यक्रम में चूड़ी जो खनकी हाथों में, छम छम छम, मेरा प्याल है छनकाई, हाय रे नखड़ा तेरा तथा रामायण की कई पाट दिखाया गया।
संघ के अध्यक्ष आशोक कुमार पांडेय ने कहा की ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन होने से बच्चों का मांसिक और बौधिक विकास होता है।
मौके पर स्कुल की शिक्षिका किरण कुमारी, स्वाती कुमारी, स्वेता रानी, खुशबु, ज्योती, उपासना, पुजा, संध्या रानी, टिंकल के अलावे काफी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। वहीं भारी बारिश में भी दर्शकों ने भींग- भींग कर कार्यक्रम का आंनद उठाया।




