हज़ारीबाग़- श्मशान घाट जाने वाली सड़क कीचड़मय व गढ्ढो में तब्दील, लोग परेशान

हज़ारीबाग़- कटकमदाग प्रखंड के खपियांवा पंचायत स्थित श्मशान घाट जाने के लिए बनी सड़क कीचडमय व गढ्ढो में तब्दील हो गई है. स्थिति यह है इस सड़क से गुजरना खतरे से खाली नहीं  है. यहां सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं. गड्ढे से वाहनों का आवागमन पूर्णतया बाधित है. स्थिति यह है कि ग्रामीणों को पैदल चलना दूभर हो गया है. ग्रामीणों का कहना है कि सिद्धार्थ कंस्ट्रक्शन कंपनी के भारी वाहनों से सड़क के बदहाल हो गया है और कीचड़ से भर चुका है.

बार-बार कम्पनी के कर्मियों को सड़क दुरुस्त करने के कहने के बाद भी लोग ध्यान नहीं दे रहे है. सड़क की बदहाल होने की जानकारी ग्रामीणों ने सदर विधायक मनीष जायसवाल को दी. हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने जानकारी पाकर अपने कटकमदाग प्रतिनिधि अजय साहू एवं मीडिया प्रभारी रंजन चौधरी को भेजकर सड़क की बदहाल स्थिति के बारे में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया. निर्देश के आधार पर विधायक प्रतिनिधि मीडिया प्रतिनिधि ने खपरियावा में जाकर सड़क की भौतिक स्थिति का जायजा लिया. मौके पर उन्होंने कहा कि सड़क की बदहाली की जानकरी विधायक को दी है, जल्द ही सड़क का मरम्त कराया जाएगा.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More