मिस इंडिया रह चुकी नेहा ने रचाया सीक्रेट वेडिंग

By: Arti Sinha


नई दिल्‍ली: जहाँ अभी तक लोग अनिल कपूर की बेटी और ऐक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी की बातें कर ही रहे थे कि अचानक एक और बॉलीवुड ऐक्ट्रेस ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली और ये बात उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर अपनी शादी की एक तस्वीर साझा करते हुए बताया।

अपनी फोटो शेयर करते हुए नेहा धूपिया ने लिखा कि, ‘मेरी जिंदगी का सबसे अच्‍छा फैसला.. आज मैंने अपने बेस्‍ट फ्रेंड से शादी कर ली है.’

नेहा धूपिया ने एक्‍टर अंगद बेदी से शादी कर ली है। आपको बता दे कि अंगद नेहा से उम्र में दो साल छोटे है। अंगद बेदी, पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं और वे खुद भी रणजी खेल चुके हैं। क्रिकेट के बाद अंगद ने मॉडलिंग और फिर एक्टिंग में ट्राय किया। इनकी शादी पंजाबी अंदाज में हुई। इस शादी की पहली फोटो अंगद और नेहा ने अपने ट्विटर पर कुछ देर पहले ही अपने फैंस के लिए साझा की।

नेहा और अंगद की इस सप्राइज वेडिंग पर उनके बेस्ट फ्रेंड करण जौहर और कई अन्य सेलेब्रिटीज ने उन्‍हें बधाई दी। करण ने इस कपल का फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरी स्‍पेशल दोस्‍त नेहा धूपिया, जिसे में बहुत प्‍यार करता हूं, ने टैलेंटेड और जेंटलमैंन अंगद बेदी से शादी कर ली है। मैं इन दोनों को प्‍यार की दुआएं देता हूं।’

नेहा धूपिया इन दिनों MTV पे आने वाला बहुचर्चित शो ‘रोडीज एक्‍सट्रीम’ में गैंग लीडर के रूप में नजर आ रही हैं। नेहा BFFs with vogue, नो फिल्टर नेहा जैसे बेबाक टॉक शोज के लिए भी जानी जाती हैं। वहीं अंगद बेटी हाल ही में सलमान खान के साथ फिल्‍म ‘टाइगर जिंदा है’ में नजर आ चुके हैं। अंगद को फिल्‍म ‘पिंक’ में भी हमने देखा है।

नेहा ने हाल ही में विद्या बालन के साथ तुम्हारी सुलु में महत्वूर्ण किरदार निभाया था। नेहा, बॉलीवुड की लीड एक्ट्रेस के तौर पर भी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं , क्रमशः कयामत, जूली , क्या कूल है हम और दे दाना दन, हिंदी मीडियम आदि। वो मिस इंडिया बनने के बाद बॉलीवुड में कदम रखी थी।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More