जियो यूजर्स के लिए कंपनी ने कर दिया ये बड़ा एलान, जरूर पढ़ें ये खबर

अभिषेक सहाय


मुफ्त कालिंग व डेटा का ऑफर खत्म होने के बाद पिछले साल जियो ने अपने ग्राहकों के लिए सस्ते प्लान लांच किये थे। जियो के प्लान का लाभ लेने के लिए कंपनी की तरफ से प्राइम मेम्बरशिप ऑफर लांच किया गया था, जिसकी वैधता एक साल के लिए थी। 31 मार्च को ये प्राइम मेम्बरशिप ख़त्म होने जा रही है, जिससे पहले जियो ने अपने ग्राहकों के लिए बड़ा एलान कर दिया है।

जी हाँ, जियो ने अपने ग्राहकों के लिए बड़ा एलान करते हुए प्राइम मेम्बरशिप की समय सीमा एक साल के लिए बढ़ा दी है। मतलब अगर आपने मार्च 2017 में जियो की प्राइम मेम्बरशिप ली थी, तो अब आपको इसका लाभ मार्च 2019 तक मिलेगा। कंपनी ने कहा है कि नये ग्राहक 99 रुपये का सालाना शुल्क चुकाकर प्राइम सदस्यता ले सकते हैं। कंपनी के बयान में कहा गया है कि यह सीमित अवधि की पेशकश है। कंपनी के मौजूदा प्राइम सदस्यों को ‘मायजियो’ एप पर जाकर इस सुविधा को जारी रखने का विकल्प चुनना होगा। जियो अपने प्राइम ग्राहकों को विशेष रियायती शुल्क दर योजनाओं सहित अनेक तरह की पेशकश करती है. कंपनी यह योजना एक साल के लिए लाई थी और इसकी अवधि इस 31 मार्च को समाप्त हो रही है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More