चित्रगुप्त भगवान का प्रगटोत्सव 31 मार्च को

गिरिडीह: कायस्थों के आराध्य देव और ब्रह्माण्ड के समस्त प्राणियों के शुभ-अशुभ कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाले भगवान श्री चित्रगुप्त जी का प्रगटोत्सव कार्यक्रम गिरिडीह में शनिवार को चैत पूर्णिमा के अवसर पर मनाया जायेगा।
गिरिडीह के पुराना जेल परिसर स्थित भगवान श्री चित्रगुप्त मन्दिर में भव्य पूजा-अर्चना और महाआरती का आयोजन किया जायेगा।
गिरिडीह में पहली बार कायस्थों की अग्रणी संस्था राष्ट्रीय कायस्थवृंद की ओर से भगवान श्री चित्रगुप्त का प्रगटोत्सव कार्यक्रम आहूत किया गया है। जिसमें कायस्थ समाज के अलावे सर्व समाज के लोगों से उक्त प्रगटोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने की अपील राष्ट्रीय कायस्थवृंद की गिरिडीह जिला इकाई द्वारा की गयी है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के त्रिपुरारी प्रसाद बक्सी, संजीव रंजन सिन्हा, शिवेंद्र सिन्हा, राजेश कुमार, कुमार राकेश, जयंत सहाय, विशाल गौरव, सज्जन सिन्हा, उत्तम लाला, रंजीत सिन्हा, चंदन सिन्हा आदि पुरे दम-खम से जुटे हैं।




