बिजली की लचर व्यवस्था, आजसू कार्यकर्ताओं ने काटा बवाल

आसिफ


सरिया(गिरिडीह): शुक्रवार को आजसू कार्यकर्ताओं ने लगातार 15 दिनों से चल रही बिजली की लचर व्यवस्था के खिलाफ जमकर बवाल काटा, साथ ही सरिया स्थित पावर सब स्टेशन के मुख्य गेट पर जमकर नारेबाजी भी किया। साथ ही अल्टीमेटम दिया की अगर 48 घंटे के अंदर सरिया व आसपास नियमित रूप से विद्युत आपूर्ति नहीं की जाती है तो मजबूरन पार्टी के तमाम कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करेंगे। कार्यक्रम का नेतृत्व सरिया प्रखंड कोषाध्यक्ष संजय राणा ने किया।

कार्यकर्ताओं ने नारा लगाते हुए कहा कि विद्युत विभाग तेरी मनमानी नहीं चलेगी , बिजली नहीं तो बिल नहीं, नियमित विद्युत आपूर्ति करना होगा ,सुदेश महतो जिंदाबाद, अनूप पांडेय जिंदाबाद , इत्यादि नारे लगा रहे थे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से छात्र नेता पंकज राणा, संतोष पासवान, अनिल मंडल, संजय यादव, इंद्रदेव पासवान, आनंद मंडल, देव कुमार यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More