साहित्यकार पंकज कुमार शर्मा ‘प्रखर’ को बीकानेर में मिलेगा “नेशनल डायमण्ड अचीवर अवार्ड “

कोटा(जयपुर): मरू नगरी बीकानेर में यूथ वर्ल्ड ग्रुप द्वारा 11 मार्च 2018 को राष्ट्रीय स्तर का भव्य नेशनल डायमंड अचीवर्स अवॉर्ड समारोह आयोजित होने जा रहा है।

डायमंड अचीवर्स अवॉर्ड समारोह 2018 के कोर्डिनेटर एवं यूथ वर्ल्ड के सयोजक भैरु सिंह राजपुरोहित ने जानकारी देते बताया की इस राष्ट्रीय स्तर के अवॉर्ड समारोह में पूरे देश प्रदेश से कला, साहित्य, शिक्षा, समाज सेवा और मीडिया के क्षेत्र में अग्रणी रूप से कार्य करने वाली 51 विशिष्ठ प्रतिभाओं को डायमण्ड अचीवर्स अवॉर्ड 2018 से नवाजा जायेगा, इस अवॉर्ड के लिए पूरे देश से अब तक 1000 से ज्यादा अलग अलग क्षेत्र में अग्रणी रूप से कार्य करने वाली प्रतिभाओं के परिचय अवॉर्ड समिति को प्राप्त हुए जिसमे से चयन कमेटी द्वारा 51 विशिष्ठ प्रतिभाओं का चयन किया गया है ।

कोटा के युवा साहित्यकार पंकज प्रखर के नाम का चयन उनके अग्रणी साहित्यक योगदान को देखते हुए अवॉर्ड चयन कमेटी द्वारा किया गया है , पंकज प्रखर को उक्त सभी प्रतिभाओं के साथ बीकानेर में आयोजित होने वाले नेशनल डायमंड अचीवर्स अवॉर्ड समारोह में अवॉर्ड से नवाजा जायेगा ।

वही समिति सदस्य चंद्रपाल सिंह पुनायता ने बताया की इस डायमंड अचीवर्स अवॉर्ड समारोह 2018 में केंद्रीय बाल श्रम बोर्ड भारत सरकार के पूर्व उपाध्यक्ष एवं फ़िल्म जगत की शख्सियत शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा, दिल्ली सिविल डिफेंस के सीनियर चीफ वॉर्डन राजेंद्र कपूर, हरियाणा के मुख्यमंत्री की बहन राष्ट्रीय समाज सेवी वीना अरोड़ा, कैवल्य सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष निशा राठौड़, राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव एडवोकेट ललिता संजीव महरवाल,दिल्ली से समाज सेवी एवं प्रसिद्ध कवियत्री डॉ पूनम माटिया, युवा समाज सेवी एवं बीसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह यादव , मरू प्रदेश निर्माण मोर्चा सुप्रिमो जयवीर गोदारा सहित कई विशिष्ठ हस्तियां शिरकत करेगी।

 

प्रतिभाओं को अवॉर्ड से नवाज़ेगी साथ ही समारोह में अवॉर्ड कार्यक्रम के साथ एकल काव्य पाठ, सास्कर्तिक कार्यक्रम और अवॉर्ड समारोह की स्मारिका का विमोचन होगा ।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More