भोजपुरिया सुपरस्टार पवन फिर चले घर बसाने, बलिया होगी ससुराल

पटना(एजेंसी): भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर शादी करने जा रहे हैं। उनके चाहने वालों के लिए बड़ी खबर यह है कि वो कल ही यानी 6 मार्च को ही बलिया के राजपूत परिवार की लड़की का हाथ थामने जा रहे हैं।

प्रशंसकों और पवन के फैन की वजह से कहीं कोई ज्यादा दिक्कत न हो, इसलिए शादी समारोह को बलिया के एक होटल में गोपनीय तरीके से रखा गया है। इसमें सिर्फ परिवार और करीबी लोग ही शामिल होंगे। कम से कम मेहमानों के साथ शादी का समारोह पूरा कराए जाने की कोशिश है।

पहली पत्नी ने कर ली थी खुदकुशी:

पवन सिंह मूल रूप से बिहार के आरा जिले के जोकहरी के रहने वाले हैं। उनकी पहली शादी उनके रिश्ते में लगने वाली लड़की से हुई थी, लेकिन ज्यादा दिनों तक यह पति-पत्नी का रिश्ता नहीं चल सका और पत्नी ने मुंबई के अंधेरी में आत्महत्या कर ली थी।

अक्षरा को लेकर चर्चे में रहे पवन सिंह:

पत्नी की मौत के बाद पवन सिंह एक बार फिर पुराने गमों को भुलाकर सुपरहिट फिल्में करने लगे। यही वजह है कि भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह को लेकर वो काफी चर्चा में आ गए। सुपरस्टार पवन सिंह की शादी बलिया की ज्योति सिंह से हो रही है। इस खबर के मीडिया में आने के बाद से पवन सिंह के चाहने वालों में ज्योति को देखने की तलब बढ़ गई है। वहीं, पवन और अक्षरा को साथ देखना पसंद करने वाले फैंस थोड़ा निराश हुए हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More