वार्ड सदस्य पद के आठ सीटों में पांच में भरा पर्चा, तीन खाली

बगोदर: राज्य निर्वाचन चुनाव आयोग की ओर से त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के तहत नामांकन के आखिरी दिन वार्ड सदस्य पद के लिए चार सदस्यों ने पर्चा दाखिल किया। जबकि एक ने गुरुवार को पर्चा दाखिल किया था।

बता दें कि बगोदर प्रखंड में वार्ड सदस्य के पांच पदों पर उप चुनाव होना है। इसमें कुल पांच वार्डो के लिए एक- एक उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल किया है। शेष तीन पदों पर एक भी उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल नहीं किया। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ रवींद्र कुमार ने बताया कि चुनाव को लेकर नामांकन करने की प्रक्रिया 24 नवंबर से आरंभ हुई थी, जो 30 नवंबर तक दोपहर तीन बजे समाप्त हुआ।

इस दौरान गुरुवार को जरूमुने पश्चिमी के वार्ड नंबर दो से हरे कृष्ण रविदास, अटका पूर्वी से वीणा कुमारी, जरूमुने पूर्वी से पूनम देवी, हेसला से संजय कुमार शर्मा, तिरला से सुरेंद्र मुर्मू ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

जरमुने पूर्वी के वार्ड एक, बेको पश्चिमी वार्ड पांच एवं खेतको वार्ड तीन से किसी भी व्यक्ति ने नामांकन पर्चा दाखिल नहीं किया। मौके पर जीपीएस मो मंसूर भी उपस्थित थे।

बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि पहले दिसंबर को दाखिल नामांकन समीक्षा होगी, 3 दिसंबर को नाम वापसी व चार 4 दिसम्बर को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जायेगा। इसके साथ ही 19 दिसंबर को मतदान होगी। 22 दिसंबर को मतगणना किया जाएगा।

समृद्ध झारखण्ड के लिए बगोदर से गौरव गुप्ता की रिपोर्ट…

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More