रांची: एमिटी ने किया दो दिवसीय साइंस फेस्ट का आयोजन

रांची: एमिटी स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी के द्वारा “बायोट्रेक्स” दो दिवसीय साइंस फेस्ट का आयोजन किया गया है। इस फेस्ट में विज्ञान के क्षेत्र में कई अलग- अलग तरह की प्रतियोगिता आयोजित की गई। साथ ही यह वैज्ञानिक विकास के अलग- अलग पहलुओं को भी दर्शा रही थी।
फेस्ट के मुख्य अतिथि डॉ. एस बी चौधरी, नेशनल ब्यूरो केंद्र प्रभारी सह संयत्र अनुवांशिक के वरिष्ठ वैज्ञानिक आ सी ए आर पलांटु मौजूद थे। इस साइंस फेस्ट में विद्यार्थियों की प्रतिभा साफ झलक रही थी।
[URIS id=4465]
जेवीएम श्यामली जैसे स्कूल एवं कॉलेजों के छात्र- छात्राओं ने भी इस प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं अपनी प्रतिभा को दिखाया।
कार्यक्रम के दौरान उप कुलपति प्रो. डॉ रमन कुमार झा ने कहा कि विज्ञान के विकास के लिए सही अवसर का सही दिशा में उपयोग करना बहुत ही आवश्यक है।
कार्यक्रम में निदेशक डॉ. अजीत कुमार पांडेय, कुलसचिव डॉ. प्रभाकर कुमार त्रिपाठी सहित कई शिक्षकों ने भी शिरकत किया और कार्यक्रम को सफल बनाया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।




