गिरिडीह: डिजिटल साक्षरता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

गिरिडीह: पंचायत सभागार चिरकी, पीरटांड़ में चेतना विकास फ़िया फाऊंडेशन, गूगल और टाटा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में डिजिटल साक्षरता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी नूतन कुमारी, सांसद प्रतिनिधि श्याम प्रसाद और पीरटांड़ के प्रमुख सिकंदर हेम्ब्रम, प्रखंड समन्वयक पुष्पा शक्ति, जिला समन्वयक अजय पाठक, सहायक प्रशिक्षक प्रमोद एवं इंटरनेट साथी सुमन देवी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया। साथ ही उनके द्वारा प्रत्येक इंटरनेट साथियों को दो एंड्राइड मोबाइल वितरित किया गया।
प्रशिक्षण में महिलाओं को डिजिटल साक्षरता के तहत मोबाइल चलाने की जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम जो पूरे गिरिडीह जिला में चलाया जा रहा है, जिसका नाम इंटरनेट साथी कार्यक्रम है । इसमें महिलाओं को इंटरनेट साथी के रूप में चयनित कर उसे प्रशिक्षण देकर कार्यक्रम में जोड़ा गया है सभी इंटरनेट साथी को प्रत्येक 3 गांव में एक कलस्टर बनाकर 700 महिलाओं को मोबाइल चलाने की जानकारी देने का लक्ष्य रखा गया है इस कार्यक्रम के तहत सभी इंटरनेट साथी को गूगल, टाटा ट्रस्ट के सहयोग से दो मोबाइल दिया गया जिनके माध्यम से सभी इंटरनेट साथी 700 महिलाओं को कंप्यूटर की जानकारी देकर डिजिटल साक्षरता अभियान से जुड़ेंगे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है ग्रामीण महिलाओं को डिजिटल साक्षर करना और एंड्राइड मोबाइल के इस्तेमाल करने का तरीका बताना और आधुनिक समय में हो रहे हलचल से रूबरू कराना। कार्यक्रम में तकनीकी सहायता के लिए प्रशिक्षण के लिए आई.एल.एफ.एस के टीम मुख्य प्रशिक्षक दुर्गा कुमार महतो और उनके 4 सहयोगी के साथ- साथ चेतना विकास के जिला समन्वयक अजय पाठक, संदीप कुमार, कौशिक कुमार एवं इंटरनेट साथी रिम्पा कुमारी, संगीता कुमारी, नीतू कुमारी, स्वीटी कुमारी, अमीसा कुमारी, नीतू कुमारी (द्वितीय), एकता भारती, सिम्पी कुमारी, रीना देवी, उमा देवी, स्वेता कुमारी, संगीता टुडु, एलिजाबेथ, हीना कुमारी आदि शामिल थे। यह जानकारी प्रखंड समन्वयक पुष्पा शक्ति ने दिया।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More