“मानवाधिकार के मुद्दे” पर सेमिनार का आयोजन

पप्पू पाण्डेय
सरिया (गिरिडीह): सरिया कॉलेज सरिया में राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से “मानवाधिकार के मुद्दे ” विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम विभागाध्यक्ष प्रो अरुण कुमार ने मानवाधिकार से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत समेत दुनिया के कई देशों में आज भी मानव अधिकारों का हनन हो रहा है, जो चिंतनीय विषय है। उन्होंने कहा कि मानव- मानव में भेद नहीं होनी चाहिए। हमें जाति, संप्रदायिकता, भाषा, लिंग आदि से ऊपर उठकर मानवता की रक्षा के लिए कार्य करने की आवश्यकता है। वहीं प्रो सतीश कुमार वर्मा ने कहा कि भारत में मानवाधिकार की रक्षा के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की स्थापना की गई है।
इन दिनों गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हो रहे हमले मानवाधिकार का हनन का खुला उल्लंघन है। सरकार व प्रशासन को इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने की आवश्यकता है।
राजनीति विज्ञान की छात्रा शीतल प्रिया, हरि प्रिया पांडेय, यशोदा कुमारी, सालेहा प्रविण, रूपाली सुमन, प्रिया कुमारी, सूरज कुमार यादव, रेशमी कुमारी, संदीप मोदी, निशा कुमारी, दीपिका सिंह, पूजा कुमारी, कुमार सानू, मुजाहिद्दीन, सुनीता वर्मा, ज्ञान श्री कुमारी, रेशमी कुमारी आदि ने भी अपने विचार रखें l
कार्यक्रम का संचालन हरि प्रिया पांडेय एवं शीतल प्रिया ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान हिंदी विभाग के नवनियुक्त प्राध्यापक प्रमोद कुमार, अंजली कुमारी गुड़िया कुमारी, सोनी कुमारी, पूजा कुमारी, राहुल कुमार समेत काफी संख्या में छात्र- छात्राएं उपस्थित थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More