संतोष वर्मा
चाईबासा: आयुक्त कोल्हान प्रमंडल की अध्यक्षता में प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक, सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षकों के साथ शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। जिसमें मुख्य रूप से कस्तूरबा विद्यालय, गुणवत शिक्षा-ज्ञानोदय एवं ई-विद्यावाहिनी, नवाचारी प्रयोग आदि पर किये जा रहे कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। वैसे कार्य जो किन्ही कारण से लंबित हैं, उक्त मामले में आयुक्त के संज्ञान में लाने का निर्देश दिया गया।इस क्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी पश्चिम सिंहभूम द्वारा बताया गया कि मानव संसाधन बैंक एवं SCA के तहत क्रमश: 213 एवं 80 व्यक्तियों की सेवा प्राप्त की जा रही है।
शिक्षकों की कमी को देखते हुए इस कार्रवाई की प्रसंसा की गई। ऐसी क्रम में आयुक्त द्वारा एक अहम निर्णय लिया गया कि प्रमंडल के सभी पदाधिकारी (आयुक्त,उपायुक्त, राज्य सेवा के पदाधिकारी, पर्यवेक्षक एवं तकनीकी पदाधिकारी सहित) प्रत्येक सप्ताह कम से कम एक दिन विद्यालय जाकर पढ़ाएंगे एवं विशेष रूप से शिक्षकों को मोटिवेट करेंगे। इससे संबंधित मासिक प्रतिवेदन आयुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे।