स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम आयोजित

अनीता
लोहरदगा: शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर लोहरदगा में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिसर में भैया बहन, प्रधानाचार्य एवं आचार्य आचार्य ने सफाई अभियान चलाया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के भैया बहनों ने विद्यालय परिसर की सफाई करने में अपना योगदान दिया।
इस दौरान विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य रमेश कुमार उपाध्याय ने भैया बहनों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अपने संबोधन में कहा कि अपने मुहल्ले एवं क्षेत्र की साफ सुथरा रखने मे हमेशा अपनी सहभागिता होनी चाहिए। प्रधानाचार्य ने भैया बहनों को प्लास्टिक का उपयोग न करने एवं कूड़ादान का उपयोग करने की सलाह दी।
कहा कि अपने घरों के आसपास के क्षेत्रों को आप उसी तरह साफ रखें, जैसा आप अपने घर को रखते हैं। उन्होंने कहा कि गंदगी कई बीमारियों की जड़ है। यदि हम स्वच्छ रहेंगे, तो बीमारी आयेगी ही नहीं। इस सफाई अभियान के कार्यक्रम मे विद्यालय के सभी भैया बहन, आचार्य एवं आचार्या उपस्थित थे ।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More