धीरज शर्मा
बिरनी(गिरिडीह): कमल क्लब की और से सोमवार को फुटबॉल मैच का फाइनल अरारी और बंगराकला के बीच खेला गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कोडरमा सांसद डॉ रविन्द्र कुमार राय मौजूद थे।
वहीं अरारी पंचायत की टीम ने बंगराकला की टीम को एक बॉल से हराते हुए सीरीज अपने नाम कर लिया। विजेता टीम को सम्मानित करते हुए सांसद डॉ राय ने कहा कि मन मे भाव होनी चाहिए अगर मन में आपने ठान लिया तो कभी परेशानी का सामना नही करना पड़ेगा, वही व्यक्ति कामयाबी को छू लेगा।
उन्होंने उपविजेता टीम का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि अच्छा से मेहनत करें, मेहनत का फल अवश्य मिलेगा।
कार्यक्रम में बिरनी बीडीओ संदीप मधेशिया, बीस सूत्री अध्यक्ष मृत्युंजय राय, इम्तियाज अली, कमल क्लब के प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश विश्वकर्मा सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे।