गिरिडीह: विदाई समारोह का आयोजन

सरिया(गिरिडीह): गुरुवार को सरिया वनरोपण विभाग में वनपाल भोला महतो की सेवानिवृत्ति के बाद विदाई समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन में मुख्य रुप से पूर्व वन क्षेत्र पदाधिकारी दिगंबर सिंह, कयूम अंसारी, वर्तमान वन क्षेत्र पदाधिकारी सरजू प्रसाद यादव तथा रामपूजन सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिगंबर प्रसाद सिंह ने किया उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भोला महतो अपने सेवाकाल में इमानदारी पूर्वक कर्तव्य निर्वहन किये। यह अपने मधुर वचनों तथा सुशील स्वभाव के कारण अपने क्षेत्र में हमेशा लोकप्रिय रहे व वनों की सुरक्षा भी होती रही। वहीं इन के देखरेख में आदिम जनजाति बिरहोर के कल्याण हेतु लगाए गए 9 एकड़ में आम के बगीचे का देखभाल तथा उस से प्राप्त आय से बिरहोरों के कल्याण हेतु कार्य भी किये। वहीं इन्होंने श्री महतो को शेष जीवन की शुभकामना देते हुए कहा कि जिस प्रकार उन्होंने वनों की सुरक्षा में अपने तत्परता दिखाते रहे, उसी प्रकार अब परिवार समाज तथा राष्ट्र हित में अपना योगदान देते रहेंगे। कार्यक्रम को वन क्षेत्र पदाधिकारी रामपूजन सिंह, सरजू प्रसाद यादव, कयूम अंसारी, पंकज बख्शी, पुरुषोत्तम पांडे, सरजू पांडे तथा विष्णु सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान दर्जनों वन विभाग के कर्मी व ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More