नम आँखों से माँ को दी विदाई

सरिया(गिरिडीह): सरिया प्रखंड के खेसकरी, बड़की सरिया, पावापुर, औरवाटांड़तथा बंदखारो सहित कई गांव में धूमधाम के साथ मां की काली पूजा संपन्न हुई। देर रात तक लोगों ने भगवती महाकाली की प्रतिमा का विसर्जन किया। इस अवसर पर खेसकरी में मंगलवार की रात भक्ति जागरण का आयोजन भी किया गया था।वहीं सभी पूजा पंडालों में मेले का आयोजन किया गया। जहां ग्रामीण क्षेत्र के महिला-पुरुष मेले का आनंद लिया और अपनी आवश्यकता की वस्तुओं की खरीददारी की। वहीं जगह-जगह भंडारे का भी आयोजन किया गया। जहां इस आयोजन में बड़की सरिया में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शशि कुमार महतो ने खुद अपने हाथों सैकड़ों लोगों के बीच भोग का वितरण किया। मौके पर जिप सदस्य रजनी कौर, त्रिभुवन मंडल, काली पूजा समिति के हेमलाल मंडल, विनोद मंडल, संतोष मंडल, पिंकू मंडल, डेगलाल मंडल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष आदर्श तर्वे, अविनाश कुमार, सुमन कुमार पांडे, अर्जुन पांडे, सतीश मंडल, पुजारी महेश पांडे, निर्मल पांडे सहित अन्य लोगों की भूमिका सराहनीय रही।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More