चट्टानी एकता का परिचय देना होगा: संजय

आसिफ अंसारी
सरिया(गिरिडीह): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सरिया के द्वारा सोमवार को संत मोनी बाबा राजदह धाम में मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया गया। लोगों ने परिषद गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं सभी कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से अपना परिचय देकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को ऊंचाइयों तक पहुंचने की राह बताया। मिलन समारोह में कई जगहों से दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष संजय उपांशु ने बताया कि लोग यदि चाह लें की जीत हमारी हो तो उसके लिए अन्य चट्टानी एकता का परिचय देना होगा। देश का पुनर्निर्माण यदि कोई कर सकता है वह एकमात्र छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ही है। साथ ही लोगों ने चूड़ा-दही और तिलकुट का आनंद लिया। मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रोशन कुमार, भाजयुमो के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शशि महतो, आदर्श तर्वे, निखिल कुमार, दीपक कुमार मोदी, रंजीत मंडल, सतीश मंडल, अविनाश, राम, सूरज, गोविंद, सुमन कुमार पांडे, सोनू सिंह, दीपक, राहुल, सद्दाम, नीरज, विशाल, सुशील समेत तमाम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भाजपा तथा बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।




