Bokaro News: अवैध रैट होल माइंस पर खनन विभाग की कार्रवाई, जेसीबी से किया ध्वस्त

बोकारो के दनिया में अवैध रैट होल माइंस पर कार्रवाई करती खनन विभाग की टीम।
दनिया में छापेमारी कर अवैध कोयला उत्खनन स्थलों को कराया गया बंद, अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

बोकारो: उपायुक्त के निर्देशानुसार, जिला खनन पदाधिकारी के मार्गदर्शन एवं जिला खनन निरीक्षक सीताराम टुडू के नेतृत्व में जिले के जरीडीह विहार थाना अंतर्गत दनिया में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान उक्त स्थल पर अवैध रूप से कोयला खनिज का उत्खनन करने के लिए रैट होल माइंस संचालित किए जाने का मामला सामने आया।

छापेमारी के क्रम में सभी अवैध रैट होल माइंस को जेसीबी मशीन के माध्यम से ध्वस्त कर बंद कराया गया। साथ ही, इस अवैध कार्य में संलिप्त अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध जरीडीह विहार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

अभियान में खान निरीक्षक सीताराम टुडू, खान निरीक्षक अजय कुमार महतो, तेनुघाट वन प्रक्षेत्र के प्रधान वनरक्षी राजेश कुमार, थाना प्रभारी एवं पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By निर्मल महाराज

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More