रांची: बच्चों को जन्मदिन नहीं पता, इसलिये एक ही दिन मनाएंगे…

सौ बच्चों का जन्मदिन: अजय
रांची: ज्योतिस्का होम नया भुसुर लालखटंगा पंचायत के आशा सेंटर में रह रहे, 100 बच्चों के जन्मदिन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। संस्था के सचिव अजय ने बताया कि वर्ष 2011 से आशा संस्था के द्वारा विभिन्न ईंट भट्टो से पलायन कर रहे परिवार के बच्चों को हम शिक्षित किया। शिक्षित करने के बाद 2011 से इन बच्चो को, जो कभी स्कूल नहीं गए थे। आशा ज्योतिस्का होम में रखकर सरकारी स्कूलों में दाखिला कराया। बच्चों को अपना जन्मतिथि नहीं पता हैं। इसके कारण सभी बच्चों का एक साथ 23 दिसंबर को हर साल जन्मदिन मनाया जाता है। इसबार भी शनिवार को यह समारोह आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि यह सभी बच्चे दोबारा ईट भट्टे में न जाये। इन्हें शिक्षित कर, आत्मनिर्भर बनायें। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि बच्चों के जन्मदिन समारोह में उपस्थित होकर बच्चो का उत्साह बढ़ाये।




