बाबा के दर पर सब हुए एक, मांगी अमन शांति व नेक

खरगडीहा(गिरिडीह): लंगटा बाबा समाधी पर हज़ारों की संख्या में भक्तों ने चादर पोशी कर अमन चेन की मन्नतें मांगी। हिन्दू-मुस्लिम सहित अन्य धर्मों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। लंगटा बाबा समाधी स्थल पर पहला चादर जमुआ थानेदार केदार नाथ प्रसाद ने चढ़ाकर मेले की शुरुआत की। फिर भक्तों चादर पोशी का सिलसिला शुरू हुआ। विधि वयवस्था को लेकर उपस्थित प्रशिक्षु आईएएस सह जमुआ बीडीओ मेघा भारद्वाज, एसडीओ रविशंकर विधार्थी, एसडीपीओ प्रभात रंजन बरबार, जमुआ बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार, अंचलाधिकारी रामबालक कुमार सहित अन्य थाना और प्रखंडों से आए पदाधिकारियों ने भी बाबा के समाधी पर चादर पोशी कर क्षेत्र में अमन चेन की मन्नतें मांगी। मौके पर जिले के कई वरीय पदाधिकारी और नेताओं ने भी खरगडीहा पहुंचकर चादर पोशी की। जिसमें मुख्य रूप से जिले के पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र झा, गिरिडीह सदर अनुमंडल पदाधिकारी विजया जाधव भी समाधी स्थल पर पहुँचकर चादर पोशी कर क्षेत्र में अमन चेन की मन्नते मांगी। पदाधिकारियों ने कहा की जिले का ये धरोहर मेले में बाबा के चाहने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ ऐतिहासिक है। चादर पोशी में उनके अलावे कोडरमा के पूर्व सांसद तिलकधारी सिंह, वर्तमान सांसद रविन्द्र राय की पत्नी, जमुआ विधायक सह सरकार के सचेतक केदार हाज़रा, जिला परिषद उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान सहीत दर्जनों नेता और पदाधिकारियों ने पहुँचकर चादर पोशी किया।
श्रद्धालुओं को नहीं हुई परेशानी:
चादर पोशी करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने कहा की प्रशासन की सक्रियता और चुस्त व्यवस्था से हमलोगों को चादर पोशी में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। लोगों ने कहा की इस तरह का सुरक्षा व्यवस्था मेले या बड़े प्रोग्रामों में रहने से लड़के-बच्चे को ले जाने में किसी को कोई परेशानी नहीं होती।
प्रसाद लेने के लिए उमड़ पड़ी भीड़:
दोपहर से शुद्ध देशी घी से बना पूड़ी और सब्ज़ी प्रसाद के रूप में कमिटी के सदस्यों ने सभी श्रद्धालुओं के बीच वितरण किया। बाबा का यह प्रसाद खाने में स्वादिष्ट लगता है, प्रसाद खाये बिना यहाँ से कोई श्रद्धालु नहीं जाते। यहाँ हमेशा प्रसाद लेने में काफी भीड़ का सामना लोगों को करना पड़ता था। प्रशासन के चुस्त व्यवस्ता से इस बार सभी श्रद्धालु आसानी से प्रसाद ग्रहण किया।
बाबा की पुस्तकें, तस्वीर एवं पेड़ा खरीददारों की लगी भीड़:
मेले में बाबा की पुस्तक एवं तस्वीर की बिक्री बड़ी मात्रा में हुई। अधिकांश श्रद्धालुओं के हांथ में बाबा की पुस्तक और तस्वीर दिखी। वही मेले परिसर में कई समाजसेवी, स्यंवसेवी संस्था एवं स्कूल प्रबंधक ने जगह-जगह चाय एवं पानी का नि:शुल्क व्यवस्था किया गया। मिर्जागंज के संत-अरविंद कॉन्वेंट के स्कूल प्रबंधक ने मेले परिसर में दर्जनों स्थानों पर बच्चों के बनाए कूड़ेदान को लगाया गया था।
प्रशिक्षु आईएएस मेघा भारद्वाज व एसडीएम रविशंकर विधार्थी ने कहा कि मेले में श्रद्धालुओं को शांतिपूर्ण वातावरण में चादर पोशी कराने के काफी संख्या में पुलिस बल की व्यवस्था की गई। मेले में पॉकेटमारों एवं मनचलों पर पुलिस ने पैनी बनाई रखी।
मेला शांतिपूर्ण संपन्न कराने में जमुआ अंचल पुलिस इंस्पेक्टर अनूप कर्मकार, जमुआ थानेदार केदार नाथ प्रसाद, बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार, सीओ रामबालक कुमार, देवरी बीडीओ सह सीओ केडी द्विवेदी, देवरी थानेदार सुनीत कुमार, मुखिया चीन खान, पंसस पति जुल्फिकार अली के अलावे विभिन्न प्रखंडों एवं थानों से आये पदाधिकारियों सहित कमिटी के सक्रिय लोगों का काफी सहयोग रहा।




