विद्यालय में लगी आग, सैकड़ो विद्यार्थियों का मार्कशीट जलकर राख

द्वारपहरी(गिरिडीह): सदर प्रखंड लेदा के टीआरपी उच्च विद्यालय  में रविवार की अहले सुबह करीब आठ बजे आग लगने की खबर से पूरे गांव में खलबली मच गया। आग में विद्यालय के आवश्यक दस्तावेज समेत सैकड़ो विद्यार्थियों का मार्कशीट जलकर राख हो गया। बताया जाता है कि सुबह करीब आठ बजे गांव की एक स्थानीय महिला ने देखा कि विद्यालय के खिड़की से धुआं निकल रहा है, महिला ने तत्काल उप मुखिया राजेन्द्र कुमार को खबर दिया। कुछ ही पल में खबर पूरे गांव में फैल गया। आगलगी की खबर सुनते ही सैकड़ो ग्रामीण विद्यालय पहुंच गए। ग्रामीण मुखिया पति राजेश बर्मा के आदेश पर विद्यालय का दरवाजा तोड़कर विद्यालय में प्रवेश किये लेकिन आग का धुआं इतना तेज था कि कोई भी कमरे के अंदर दाखिल नही हो पाया।

लगभग एक घंटे बाद फायरब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तो आग पर काबू पाया जा सका। आग विद्यालय के कार्यालय में रखी आवश्यक दस्तावेज एवं छात्रों की मार्कशीट वाली अलमीरा में लगी है जबकि उसी के दायीं एवं बायीं तरफ दो अन्य अलमीरा रखी हुई थी जो बिल्कुल सुरक्षित है। क्षेत्र के पंचायत समिति सदस्य बसन्त वर्मा एवं मुखिया पति राजेश बर्मा ने बताया कि यह आग किसी साजिश के तहत लगाई गई है। आग लगाने वाला विद्यालय के एक कमरे का दरवाजा तोड़ कर बारीकी से सोचकर घटना को अंजाम दिया है। साथ ही कहा कि प्रधानाचार्य सुश्री एशियन उपल हेरेंज के कार्यकाल मे यह घटना चौथी बार घट चुकी है, पिछले साल बैटरी एवं इन्वर्टर का चोरी होना, फिर विद्यालय में लगी, चापानल का चोरी हो जाना, करीब एक माह पूर्व फिर से विद्यालय का दरवाजा तोड़ कर चोरी होना और अब विद्यालय में आवश्यक दस्तावेज से भरा अलमीरा में आग लगना किसी साजिश के तहत वरदात को अंजाम दिया जा रहा है।

क्षेत्र के पसस बसन्त बर्मा और मुखिया पति राजेश वर्मा ने बताया कि विद्यालय प्रधानाचार्य को विद्यालय राशि गड़बड़ी के मामले में कुछ माह पूर्व जांच का आदेश दिया गया था। हो सकता है उन्ही साक्ष्यो को मिटाने के लिए साजिश के तहत यह घटना का अंजाम दिया गया हो। विद्यालय में बार-बार चोरी होना, विद्यालय जमीन की अतिक्रमण मुक्त करने के लिए प्रधानाचार्य द्वारा उच्च अधिकारी के पास आवेदन न दिया जाना और चोरी जैसी बार बार होने वाली घटना की कोई ठोस जांच न होना विद्यालय अधिकारियों के ओर साजिश का संकेत दरसाता है।

अगर इस पुरे घटना की बारीकी से जाँच की जाए तो विद्यालय में अब तक की घटीत सारी घटना का उदभेदन हो जाएगी। इधर समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में थाना में किसी तरह का मामला दर्ज नहीं किया गया था। इधर इस संबंध में विद्यालय की प्राचार्य का कहना है कि विद्यालय में आग कैसे लगी या लगाई गयी यह पता नहीं चल पाया है। तो मैं इसमें फिलहाल क्या कह सकती हूँ। मैं तो गिरिडीह मैं रहती हूँ।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More